Follow us on

Home » ब रे का » स्वस्थ जीवन का संदेश: बरेका अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की जांच

स्वस्थ जीवन का संदेश: बरेका अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की जांच

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती आयु के साथ होने वाली बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, गठिया और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और शरीर के विभिन्न मापदंडों की निगरानी बेहद जरूरी है, जिससे इन बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में नियंत्रित किया जा सके और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सके।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का वजन, बीएमआई, रक्तचाप तथा रक्त शर्करा की जांच की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. मौर्या ने उपस्थित बुजुर्गों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आवश्यक उपचार भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की बीएमडी जांच भी की गई। मंडल चिकित्साधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता ने हड्डियों को मजबूत रखने के लिए नियमित शारीरिक श्रम करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिन्हाज अहमद, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कमला श्रीनिवासन, पवन कुमार, काजल विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, दीपिका सिंह, प्रिंस कुमार, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव तथा रूपिंदर कौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य अभ्येंद्र कुमार सिन्हा, नरेंद्र मिश्रा तथा अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x