Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सुंदर प्रसाद जायसवाल की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सफाई कर्मियों को कंबल वितरण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सुंदर प्रसाद जायसवाल की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सफाई कर्मियों को कंबल वितरण

Share this post:

स्

सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा शहीद स्मारक परिसर में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सुंदर प्रसाद जायसवाल की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीदों के नाम दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक माननीय सुशील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उनकी स्मृति में नगर के सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए गए।

चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढ़ू ने कहा कि स्व. राम सुंदर प्रसाद जायसवाल ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन किया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है, जिससे नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।

स्व. राम सुंदर प्रसाद जायसवाल के पौत्र अंकित जायसवाल ने कहा कि उनके दादा जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया। वे सैयदराजा में आज़ादी के गोलीकांड में घायल हुए थे और देशहित में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन का भी त्याग किया था।

उन्होंने सैयदराजा में रामकृष्ण हॉस्पिटल की स्थापना कर मंत्री पद पर रहते हुए उसका संचालन किया, जिसे बाद में पूर्व मुख्यमंत्री के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में सरकारी मान्यता दिलाई गई। इसके अलावा वे सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष, रामलीला समिति के अध्यक्ष तथा शहीद स्मारक समिति के कोषाध्यक्ष भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी के सहयोग से शहीद स्मारक के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंकित जायसवाल ने विधायक से मांग की कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सुंदर प्रसाद जायसवाल की स्मृति में विधानसभा क्षेत्र में उनके नाम से कोई स्थायी स्मारक या संस्थान स्थापित किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान को याद रख सकें।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी विंदेश्वर पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अजीत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद जायसवाल, सभासद संतोष जायसवाल, सतनाम सिंह, विनय जायसवाल, जवाहर पाण्डेय, क्षमानंद मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, अन्नू जायसवाल, राजेश कुमार, सुशील शर्मा, सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x