Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सीसीटीवी ने खोला राज, बीएचयू के साइकिल चोर गिरफ्तार

सीसीटीवी ने खोला राज, बीएचयू के साइकिल चोर गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने बीएचयू परिसर में साइकिल चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कन्नौजिया (20), शिवम कुमार (20) और सोहम रंगीले मिश्रा (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर तीनों को अकेला बाबा मंदिर मार्ग के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बीएचयू परिसर से साइकिलें चोरी कर राहगीरों को बेचने की बात बताई।

बरामद साइकिलों में सनक्रॉस, स्ट्राइडर, एवॉन, टोस्कानो, एरोजेट, ऑर्बिटर, रैले ई-बाइक, हार्डटेल और हरक्यूलिस समेत विभिन्न कंपनियों की साइकिलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कन्नौजिया और सोहम रंगीले मिश्रा का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। मामले में लंका थाना पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x