वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट, वाराणसी द्वारा सोमवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशिका एवं मनोचिकित्सक प्रीता शाहू ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें तनावमुक्त रहने और व्यस्त दिनचर्या के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य ही कार्यक्षमता और जीवन गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाता है।
शिविर में जवानों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में उपस्थित जवानों ने इस पहल का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर ने सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा इस जनहितकारी आयोजन के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ की ओर से सेकंड-इन-कमांड श्री आलोक कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह एवं शिवमोहन दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।









