Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सिगरा पुलिस ने 7 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को दबोचा

सिगरा पुलिस ने 7 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को दबोचा

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के तहत अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने वसुंधरा कॉलोनी खटिकाना मोहल्ला क्षेत्र में छापेमारी कर विनोद सोनकर (42) निवासी चंदुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 35 पाउच देशी शराब (विंडीज लाइम मसालेदार), प्रत्येक 200 मिली (कुल 7 लीटर) तथा 220 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचकर जीविकोपार्जन करता है और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया। इस संबंध में थाना सिगरा पर मुकदमा संख्या 0150/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक पार्थ तिवारी, कांस्टेबल राहुल सिंह एवं कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x