Follow us on

Home » क्राइम » सिगरा पुलिस की तत्परता से बड़ा खुलासा: चोरी के मामले में 5 बाल अपराधी गिरफ्तार, माल बरामद

सिगरा पुलिस की तत्परता से बड़ा खुलासा: चोरी के मामले में 5 बाल अपराधी गिरफ्तार, माल बरामद

Share this post:

 

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में संलिप्त पांच बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, एक महिला द्वारा थाना सिगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने उनके आवास में घुसकर अलमारियाँ व बक्से तोड़ दिए और कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में 26 दिसंबर की सुबह पुलिस टीम ने वसुंधरा नगर कॉलोनी स्थित एक खाली रेलवे क्वार्टर से पांचों बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने शिवनगर क्षेत्र के एक बंद पड़े मकान से धातु के पाइप और बिजली के तार चोरी किए थे, जिन्हें बेचकर आपस में धनराशि बांटने की योजना थी। गिरफ्तार सभी बाल अपराधियों की उम्र लगभग 15 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.700 किलोग्राम धातु की टोटी व पाइप के टुकड़े तथा 1.370 किलोग्राम बिजली के तार को पिघलाकर प्राप्त तांबा बरामद किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, थाना सिगरा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक पंकज पांडेय, उपनिरीक्षक मनोज चौहान, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल संजय चौधरी, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव एवं कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 324(4) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x