Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का व्यापारियों ने लिया संकल्प

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का व्यापारियों ने लिया संकल्प

Share this post:

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यापार मंडल फूलपुर की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच व्यापारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श सदैव देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुन्ना चौरसिया, भानु प्रकाश सेठ, जितेंद्र जायसवाल सपालू, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, काजू चौरसिया, जनार्दन चौरसिया, काजू सेठ, मनोज जायसवाल, कमलेश मोदनवाल, आकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता राजू, भरत जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल