Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सरदार पटेल की जयंती पर 95वीं बटालियन सीआरपीएफ ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार पटेल की जयंती पर 95वीं बटालियन सीआरपीएफ ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Share this post:

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता और संकल्प का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहती है। बल के प्रत्येक कार्मिक को ‘सेवा और निष्ठा’ के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए देश की संप्रभुता और एकता की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, चिकित्सा अधिकारी रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, रंजन सिंह, ज्ञानेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव तथा निरीक्षक प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल