वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से मलदहिया चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने कहा कि सरदार पटेल केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के कारण देश एक सूत्र में बंध सका। उन्होंने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। युवाओं को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, प्रमील पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, विकास बागी, कुंवरकांत सिंह, विवेक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, स्वास्तिक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दीनू, मनोज सोनकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मधुप सिंह, शिवनाथ गुप्ता, अशोक सेठ, राजेंद्र सिंह पटेल, सोभनाथ मौर्य, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा, पीयूष अग्रवाल, हीरा यादव, सुमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, पुन्नूलाल बिंद, अमन केशरी, पवन अग्रवाल, विनय सिंह, साधना वेदांती, सुनील यादव, संदीप चौरसिया, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, शिवशंकर मिश्रा और गोपाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











