Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एमजेएमसी एवं पुरातत्व डिप्लोमा की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एमजेएमसी एवं पुरातत्व डिप्लोमा की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एम०जे०एम०सी०) तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा की मुख्य एवं बैंक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 1 मार्च 2026 तक निर्धारित तिथियों में आयोजित की जाएंगी।

जारी सूचना के अनुसार एम०जे०एम०सी० प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-27), तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की परीक्षाएं प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक परीक्षा भवन में सम्पन्न होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है—

22 फरवरी 2026 (रविवार)

एम०जे०एम०सी० प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा पुरातत्व डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शुभारम्भ।

23 फरवरी 2026 (सोमवार)

संस्कृत पत्रकारिता: स्वरूप, समस्याएं एवं भविष्य

सम्पादन कला सिद्धान्त

पुरातत्व एवं उत्खनन अध्ययन

24 फरवरी 2026 (मंगलवार)

पत्रकारिता परिचय एवं स्वरूप एवं व्यवहार

लिपि, अभिलेख एवं मुद्राशास्त्र

27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

जनसंचार: सिद्धान्त एवं प्रक्रिया

श्रव्य-दृश्य माध्यम (रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता)

संग्रहालय इतिहास, संग्रह एवं प्रलेख

28 फरवरी 2026 (शनिवार)

मुद्रित माध्यम (प्रिंट मीडिया)

विज्ञापन एवं जनसम्पर्क

संग्रहालय प्रबन्धन एवं संरक्षण में संगणक अनुप्रयोग

1 मार्च 2026 (रविवार)

मीडिया, समाज और सामाजिक परिवर्तन

पंचम पत्र (प्रायोगिक/व्यावहारिक प्रशिक्षण) — तिथि विभाग द्वारा पृथक से सूचित की जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं में ड्राइंग एवं सर्वेइंग तथा फोटोग्राफिक प्रायोगिक शामिल हैं। इनकी परीक्षाएं सामाजिक विज्ञान विभाग में निर्धारित तिथि को प्रातः 11:00 से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की सुचारु व्यवस्था हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। कुलपति कार्यालय, सामाजिक विज्ञान विभाग, संस्कृत विद्या विभाग, सुरक्षा प्रकोष्ठ, लेखा विभाग, संगणक केन्द्र तथा जनसम्पर्क अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

संगणक केन्द्र को निर्देशित किया गया है कि 20 फरवरी 2026 तक छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएं तथा संबंधित अभिलेख परीक्षा पटल पर उपलब्ध कराए जाएं। वहीं उद्यान विभाग को परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x