Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » समाजसेवा के लिए मिसेज एशिया सचदेवा को मिला प्रतिष्ठित ‘काशी नवरत्न’ सम्मान

समाजसेवा के लिए मिसेज एशिया सचदेवा को मिला प्रतिष्ठित ‘काशी नवरत्न’ सम्मान

Share this post:

वाराणसी। गुरु कृपा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रह्लाद घाट स्थित बाल विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेविका एवं मिसेज एशिया विजेता सचदेवा को प्रतिष्ठित ‘काशी नवरत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ तथा विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्य पं. प्रकाश मिश्र ने उन्हें सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह ‘भोला’ ने कहा कि सचदेवा लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवा-भाव और सामाजिक समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि संस्था ने जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा और निरंतर सेवा को सम्मानित करते हुए उन्हें ‘काशी नवरत्न’ अलंकरण प्रदान किया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सचदेवा ने गुरु कृपा फाउंडेशन एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्य पूरी निष्ठा से जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x