Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » समय सीमा बढ़ने के बाद भी मतदाता बीएलओ को एसआईआर फार्म जमा करने में कर रहे हीलाहवाली

समय सीमा बढ़ने के बाद भी मतदाता बीएलओ को एसआईआर फार्म जमा करने में कर रहे हीलाहवाली

Share this post:

वाराणसी। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए बीएलओ द्वारा क्षेत्र में मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्म वापस जमा कराने में मतदाता लगातार हीलाहवाली कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इसके बावजूद बीएलओ द्वारा वितरित किए गए कई फार्म अब तक मतदाताओं ने भरकर वापस जमा नहीं किए हैं, जिससे बीएलओ कर्मी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आनंद नगर, कंदवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीएलओ प्रतिदिन शिविर लगाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म उपलब्ध करा रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी पटेल भी लगातार अपील कर रहे हैं कि मतदाता समय सीमा के भीतर फार्म भरकर बीएलओ को जमा करें, ताकि निर्वाचन कार्य प्रभावित न हो। पार्षद व बीएलओ दोनों की बार–बार की अपील के बाद भी मतदाताओं पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि कई मतदाता बीएलओ से फार्म की रिसीविंग तो ले लेते हैं, लेकिन वापस जमा करने में टालमटोल करते रहते हैं।बीएलओ कर्मियों का कहना है कि बार-बार समझाने और समय बढ़ाए जाने के बावजूद फार्म जमा न होने से कार्य प्रभावित हो रहा है और उन पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ रहा है। उपजिलाधिकारी द्वारा की गई अपील का भी अपेक्षित प्रभाव नहीं देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x