Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सनातन जयघोष के बीच निकली श्रीराम कथा की कलश यात्रा

सनातन जयघोष के बीच निकली श्रीराम कथा की कलश यात्रा

Share this post:

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास समिति के तत्वावधान में सोमवार को संगीतमय श्रीराम कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर नागकुआं, डिगिया प्लाट, राजापुरा एवं गोपाल बाग कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए भक्ति गीतों के साथ चल रही थीं, वहीं बच्चे एवं श्रद्धालु “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” तथा “सनातन धर्म की जय” के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। डमरू दल के कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुति देकर शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई।

शोभायात्रा में कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे। पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय जायसवाल, किशन दीक्षित, विष्णु दयाल सेठ, भैयालाल जायसवाल, रवि शंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, राजेश सेठ, पार्षद विवेक जायसवाल, किशोर सेठ, सुजीत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्त, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, वतन कुशवाहा, सत्यनारायण सेठ, माला देवी, अनामिका जायसवाल, डॉ. बेबी जायसवाल, डॉ. अलका जायसवाल, रोशनी देवी, डॉ. सुमित गुप्ता, ज्योति जी, जगनारायण गुप्ता एवं छेदीलाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x