Follow us on

Home » धर्म » सनातन आस्था को गुमराह कर रही कांग्रेस : मुख्यमंत्री योगी

सनातन आस्था को गुमराह कर रही कांग्रेस : मुख्यमंत्री योगी

Share this post:

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्यों और उससे जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम और बाबा काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भारत की सनातन आस्था का अपमान करती रही है। मठ-मंदिरों से जुड़े मुद्दों को जानबूझकर विवादित बनाकर सनातनी जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में पूज्य माता अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान को ठेस पहुंचाना भी इसी सोच का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी भी देश की विरासत का सम्मान नहीं किया और न ही विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया। आज जब देश और विशेषकर काशी नगरी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है, तब तरह-तरह के अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी इसी प्रकार का माहौल बनाया गया था, लेकिन आज विरोध करने वाले भी कॉरिडोर में जाकर सुविधाजनक दर्शन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के पुनरुद्धार से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिला है, जिसे पूरा देश समझ रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री के मणिकर्णिका घाट निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सतुआ बाबा आश्रम से मणिकर्णिका घाट तक रेड कार्पेट बिछाया गया। सुबह से ही यातायात प्रतिबंध लागू रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। घाट और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x