Follow us on

Home » क्राइम » संयुक्त पुलिस कार्रवाई में दो शातिर दबोचे, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

संयुक्त पुलिस कार्रवाई में दो शातिर दबोचे, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Share this post:

 

वाराणसी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बंदरगाह के समीप हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने के प्रयास के दौरान दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान बंदरगाह के पास पुलिस का सामना आकाश सेठ और आशीष मौर्य से हुआ। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आकाश सेठ के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरा आरोपी आशीष मौर्य मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x