Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

वाराणसी, 27 अप्रैल 2026। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आधुनिक भाषा एवं भाषाविज्ञान विभाग में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत “महिला स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं पर चर्चा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला स्वावलंबन और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर योजना तथा स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। परिचर्चा से छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता का भी विकास हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की को-ऑर्डिनेटर एवं संयोजिका प्रो. विद्या कुमारी चन्द्रा ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर विभाग के अध्यापकगण, अन्य विभागों के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्रग्धरा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x