Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संत अतुलानंद कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रैली, वृक्षारोपण व गौ-पूजन का आयोजन

संत अतुलानंद कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रैली, वृक्षारोपण व गौ-पूजन का आयोजन

Share this post:

वाराणसी। संत अतुलानंद कॉलेज, कोइराजपुर परिसर में सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली, वृहद वृक्षारोपण, गौ-पूजन तथा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर रहे। उनके साथ बटालियन के जवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन राहुल सिंह एवं निदेशक वंदना सिंह ने की।

सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं ‘पर्यावरण ऋषि’ अनिल कुमार सिंह की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कोइराजपुर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। सनातन परंपरा के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ-पूजन कर प्रकृति और गौ-वंश संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को जल की प्रत्येक बूंद बचाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल संकट और पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल हैं, जिनसे निपटने में युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x