Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » श्री मौनी बाबा का भरत मिलाप नाटी इमली मैदान में सम्पन्न

श्री मौनी बाबा का भरत मिलाप नाटी इमली मैदान में सम्पन्न

Share this post:

 वाराणसी। श्री 108 श्री मौनी बाबा रामलीला कमेटी, काशी के तत्वाधान में नाटी इमली मैदान में दूसरे दिन होने वाला भरत मिलाप इस बार भी हर्षोल्लास माहौल में व जय श्रीराम उ‌द्घोष के बीच भरत मिलाप सायंकाल 4.45 बजे सकुशल सम्पन्न हुआ। यह भरत मिलाप का 529 वाँ संस्करण था। भरत मिलाप कार्यक्रम के प्रारम्भ में हनुमान जी, भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी का संदेश लेकर नंदीग्राम पहुँचते हैं, वहाँ भरत जी और शत्रुघ्न जी के साथ ही पूरी अयोध्यावासियों को भगवान के आगमन का संदेश देते हैं. सदेश देने के पश्चात हनुमान जी तुरन्त नाटी इमली भरत मिलाप मैदान के लिये प्रस्थान कर जाते है। सदेश सुनकर भरत जी व शत्रुघ्न जी अयोध्यावासियो के साथ अयोध्या भवन, विशेश्वरगंज से भरत मिलाप चबूतरे के लिये प्रस्थान करते है। अस्त होते सूर्य की किरणों के बीच भरत जी व शत्रुघ्न जी भरत मिलाप चबूतरे पर षाष्ठांग दण्डवत करते हुए लेट जाते है। इसे देखकर राम और लक्ष्मण पुष्पक विमान से दौड़ते हुए भरत और शत्रुघ्न को गले लगा लेते हैं। यह दृश्य देखकर मैदान का वातावरण राममय हो जाता है। चारों भाईयों की झाँकी देखने के लिये अपार जनसमूह उमड़ा रहता है और चारों तरफ जय श्रीराम का उद्घोष होने लगता है। चारों भईयों के मिलन के बाद पुष्प वर्षा के बीच स्थानीय लोग सभी स्वरूपों को पुष्पक विमान पर विराजित करते है। तत्पश्चात् परम्परागत तरीके से आरती-पूजन के बाद पुष्पक विमान कंधे पर लेकर यादव बंधु व अन्य श्रद्धालु नाटी इमली से बगवावीर, डीएवी, दारानगर, महामृत्युंजय, विशेश्वरगंज होते हुए मौनी बाबा का शिवाला, अयोध्या भवन पहुँचते है। रास्ते भर भक्तगण द्वारा जगह-जगह पर पुष्पक विमान पर चारों भाईयों की आरती उतारी जाती है। कमेटी के महंत पं श्रीराम शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया है। इस दौरान प्रबंधक विक्रम भारद्वाज द्वारा रामलीला का संचालन व समस्त गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सर्वश्री लोकेश गुप्ता (बिल्डर), जितेन्द्र सिंह समाजसेवी, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ‘गणेश जी’, श्याम शंकर सिंह, अनिल सागर (अधिवक्ता), पं सीताराम शर्मा, प्रमोद गिरी, विनोद सोनी, बद्री प्रसाद, डॉ प्रसन्न कुमार, सीए विजय प्रकाश, कृष्णा सेठ, श्रीकान्त शर्मा (व्यास), राकेश शर्मा, कन्हैया लाल सेठ आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की भी भूमिका प्रशंसनीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के प्रबंधक विक्रम भारद्वाज ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष/महंत पं श्रीराम शर्मा ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल