वाराणसी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री गणपति अक्स फाउंडेशन की ओर से रामकटोरा स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में 11 कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को मां जगदंबा का स्वरूप मानकर चुनरी, तिलक और कुमकुम से पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर विभिन्न उपहार भेंट किए गए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष नवरात्र में कन्या पूजन का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ ही सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि संस्था गरीब, कमजोर और असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर जनसेवा के कार्य करती रहती है।
ऋतु जैन ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां आदिशक्ति दुर्गा से सभी के सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में शालिनी गौड़, बीना गुप्ता, कविता अग्रवाल, नीलम पोद्दार, संगीता जैन, मनीषा अग्रवाल, दिव्या बाजपेई, ऊषा अग्रवाल, दुर्गा झुंझुनूवाला, संध्या धानुका, अर्चना सिंह, सुनीता अग्रवाल, सरिता झुनझुनवाला सहित संस्था की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।










