Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतीकात्मक पिंडदान प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतीकात्मक पिंडदान प्रदर्शन

Share this post:

वाराणसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा कथित पेपर लीक प्रकरण और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैसासुर घाट स्थित गंगा तट पर प्रतीकात्मक पिंडदान कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनुपम राय ने किया।

इस दौरान अनुपम राय ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका आरोप था कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है, लेकिन सरकार विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में गंगा तट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में राकेश पांडे, धीरज सिंह, शिवम दुबे, दुर्गा साहनी, पांचू साहनी, आयुष सिंह सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x