Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » व्यापारियों को जीएसटी नियमों की दी जानकारी, समस्याओं का हुआ समाधान

व्यापारियों को जीएसटी नियमों की दी जानकारी, समस्याओं का हुआ समाधान

Share this post:

वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में सामुदायिक भवन में जीएसटी जागरूकता अभियान एवं व्यापारी समस्या समाधान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग वाराणसी के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं एवं नवीन प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

बैठक की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करने के साथ “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी नियमों के प्रति जागरूक रहें तथा समय से कर संबंधी प्रक्रियाएं पूर्ण करें, जिससे व्यापार संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नागेश्वर मोदनवाल, भारत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, पिंटू विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, आजाद फर्नीचर, संतोष सेठ, दिलीप सेठ, राहुल सेठ, अनिल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x