Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में हुंकार भरेंगे वाराणसी के कांग्रेसजन

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में हुंकार भरेंगे वाराणसी के कांग्रेसजन

Share this post:

वाराणसी। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली वोट चोरी विरोधी महारैली में शामिल होने के लिए वाराणसी के कांग्रेसजनों का जत्था शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता निजी वाहनों, ट्रेनों और अन्य साधनों से दिल्ली पहुंचे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष कर रही है। वाराणसी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है। दिल्ली की महारैली में कांग्रेसजन इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल