Follow us on

Home » आज फोकस में » वीडीए उपाध्यक्ष ने जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा

वीडीए उपाध्यक्ष ने जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा

Share this post:

 

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में गुरुवार को जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर नियोजक प्रभात कुमार, संतोष त्रिपाठी (मैनेजर, जीआईएस स्मार्ट सिटी) तथा एसजीएल जीआईएस कंसल्टेंट उपस्थित रहे।बैठक में एसजीएल जीआईएस कंसल्टेंट द्वारा सूरत म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में जीआईएस के सफल उपयोग और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि सूरत में जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्लॉट सर्च, लैंड यूज़, बिल्डिंग फुटप्रिंट, बिल्डिंग परमिशन, प्रॉपर्टी टैक्स सहित टाउन प्लानिंग से जुड़ी समग्र जानकारी नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है।समीक्षा बैठक में वाराणसी स्मार्ट सिटी और वीडीए द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे जीआईएस आधारित प्लानिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर लैंड यूज़, मैप अप्रूवल, ग्रीन बेल्ट, पार्क, स्मारक, भवन स्वामित्व और स्वीकृत मानचित्र जैसी सभी प्रमुख परतों को अद्यतन रूप से अपलोड किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सभी सूचनाएं एक ही पोर्टल से पारदर्शी और सरल तरीके से मिल सकें।बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि नए जोड़े गए क्षेत्रों के लिए मास्टर प्लान में भू-आकृतिक मानचित्रण, अद्यतन भूमि उपयोग डेटा और आधारभूत संरचना से संबंधित सभी लेयर्स को वैज्ञानिक पद्धति से सम्मिलित किया जाएगा। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने मास्टर प्लान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल देते हुए कहा कि इस योजना से विस्तारित क्षेत्रों में योजनागत विकास, अनुमोदन प्रक्रियाओं में सुगमता और डेटा-आधारित शहरी नियोजन को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x