वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमीता विकास केंद्र वाराणसी के तत्वावधान मे विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वाराणसी के सोएपुर स्थित एक परिसर में 10 दिवसीय कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र संचालक ने बताया कि इह केंद्र पर महिला प्रशिक्षकों द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आठ बैचो में दो सौ महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सिलाई से संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र पर प्रशिक्षकों द्वारा समीज- सलवार, पेटिकोट, ब्लाउज, कुर्ती, छोला, बैग सहित अनेको आइटमो को बनाने की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजाना चलता है। दोपहर में सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए रोजाना भोजन की भी व्यवस्था के लिए की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को पैर की सिलाई मशीन, उचित मानदेय प्रदान कर उन्हें एक रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने की यह एक सार्थक योजना है। केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी महिलाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।










