Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 86 वाहनों का चालन, एक लाख के ऊपर वसूला गया जुर्माना

विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 86 वाहनों का चालन, एक लाख के ऊपर वसूला गया जुर्माना

Share this post:

चन्दौली। यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद चन्दौली में यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 86 वाहनों का चालान करते हुए ₹1,66,500/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यह अभियान पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन एवं वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अरूण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव द्वारा यातायात टीम एवं जनपदीय थाना पुलिस के सहयोग से किया गया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नो पार्किंग, बिना पंजीकरण वाले पिकअप वाहन, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई में बिना हेलमेट – 25 वाहन, नो पार्किंग – 12 वाहन, तीन सवारी व अन्य उल्लंघन – 19 वाहन सहित कुल 86 वाहनों का चालान किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न सौंपने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन ही सड़क सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी है, और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x