Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » विधिक सेवा शिविर में योजनाओं की जानकारी, दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल और बैसाखी

विधिक सेवा शिविर में योजनाओं की जानकारी, दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल और बैसाखी

Share this post:

 

चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली की ओर से पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन की तैयारी के क्रम में प्री-मेगा कैंप आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शशिकांत पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) धनंजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी सदर हीरालाल, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) सुरेंद्र कुमार बिंद तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रहलाद सिंह शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

प्रभारी चिकित्साधिकारी हीरालाल ने डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया।

शिविर के समापन पर पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने विधिक सहायता शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और बैसाखी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना रहा।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल