वाराणसी । वाराणसी विकास प्राधिकरण में सोमवार को चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री बृजेश कुमार कुशवाहा के सम्मान में सादर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। इस अवसर पर सचिव डॉ. मिश्रा ने सेवानिवृत्त कार्मिक के दीर्घ सेवा काल, समर्पण, अनुशासन एवं कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि श्री कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में प्राधिकरण के कार्यों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया। उन्होंने श्री कुशवाहा के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में प्राधिकरण की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अधिशासी अभियंता श्री लाला सतीश सुमन, जोनल अधिकारी श्री शिवाजी मिश्रा, श्री सौरव देव प्रजाति, अधिष्ठान प्रभारी श्री अवधेश पाण्डेय, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री राज किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्री रामबहादुर, महामंत्री मो. फराज खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध पाण्डेय, महामंत्री श्री सुशिल उपाध्याय सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









