Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में 1 अगस्त से 24×7 आईएमए एम्बुलेंस सेवा, शहर में मात्र ₹700 में मिलेगी सुविधा

वाराणसी में 1 अगस्त से 24×7 आईएमए एम्बुलेंस सेवा, शहर में मात्र ₹700 में मिलेगी सुविधा

Share this post:

वाराणसी। शहरवासियों को सुलभ और किफायती आपातकालीन चिकित्सा परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), वाराणसी 1 अगस्त से 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा शुरू करने जा रहा है।

आईएमए के अनुसार, प्रारंभिक चरण में तीन आधुनिक एम्बुलेंस संचालित की जाएंगी। इनमें एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) सुविधा से सुसज्जित एम्बुलेंस होगी, जबकि सभी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

सेवा के तहत वाराणसी नगर क्षेत्र में किसी भी स्थान तक एम्बुलेंस का शुल्क ₹700 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा लखनऊ के लिए लगभग ₹20,000 तथा दिल्ली के लिए लगभग ₹45,000 शुल्क रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन की सुविधा ₹150 प्रति घंटे की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन एवं सचिव डॉ. अरुण टंडन ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित, त्वरित और किफायती चिकित्सा परिवहन उपलब्ध कराना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x