Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में पुलिस कमिश्नर का डबल इंस्पेक्शन: टोयोटा कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर नए ओवरब्रिज की ट्रैफिक व्यवस्था तक कसी कमान”

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर का डबल इंस्पेक्शन: टोयोटा कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर नए ओवरब्रिज की ट्रैफिक व्यवस्था तक कसी कमान”

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर की दो महत्वपूर्ण गतिविधियों — नमो घाट पर प्रस्तावित टोयोटा कंपनी के कार्यक्रम और आदमपुर क्षेत्र में बने नए ओवर ब्रिज की ट्रैफिक व्यवस्था — का मंगलवार को विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर दिया।सबसे पहले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल नमो घाट पहुंचे, जहां जापानी कंपनी टोयोटा का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा तैयारी, प्रवेश एवं निकास मार्गों की कार्यप्रणाली, पार्किंग व्यवस्था, दर्शक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी आम नागरिक या आगंतुक को असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों पर यातायात व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और हर कर्मचारी की जिम्मेदारी तय हो। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संवेदनशील बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने थाना आदमपुर क्षेत्र में बने नए ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। नए ब्रिज के खुलने से संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए उन्होंने वैकल्पिक मार्गों की प्रभावी योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए।पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस को सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिशात्मक बोर्ड, संकेतक और सुरक्षा चिन्ह स्पष्ट रूप से लगाने के निर्देश दिए ताकि आवागमन सुचारू और सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे वृहद टीमवर्क के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं अपराध शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x