वाराणसी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा मंगलवार को सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च–2025 कार्यक्रम के तहत कविता एवं एक्सटेम्पोर भाषण प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आईसीएआई
भवन, पांडेयपुर स्थित शाखा परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें 100 से अधिक सीए छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने की। निर्णायक मंडल में सीए सौरभ कुमार शर्मा एवं सीए विजय कुमार शर्मा शामिल रहे । परिणाम की घोषणा शाखा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे ने की। कविता प्रतियोगिता में अनविशा खान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तनूजा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं एक्सटेम्पोर में स्तुति चौधरी ने प्रथम और अनिवेश उमराव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।विजेताओं को अब रीजनल लेवल पर सात राज्यों के प्रतिभागियों से मुकाबला करने का मौका मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में शिक्षा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कार्यकारणी सदस्य सीए नमन कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।