Follow us on

Home » आज फोकस में » वाराणसी में एक्शन-टेसा की मेगा कारपेंटर्स मीटिंग : ‘टेसा-सलाम’ के माध्यम से कारीगरों को सम्मान

वाराणसी में एक्शन-टेसा की मेगा कारपेंटर्स मीटिंग : ‘टेसा-सलाम’ के माध्यम से कारीगरों को सम्मान

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी में एक्शन-टेसा की मेगा कारपेंटर्स मीटिंग : ‘टेसा-सलाम’ के माध्यम से कारीगरों को सम्मान।इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों के देश के सबसे बड़े निर्माता एक्शन-टेसा ने रविवार को महमूरगंज स्थित होटल सेलीब्रेन्ट इन में मेगा कारपेंटर्स मीटिंग का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में जीएम मनोज उपाध्याय, सीनियर डीजीएम अमिताभ घोशाल, सीनियर एरिया मैनेजर (वाराणसी-ईस्ट यूपी) रितेश शर्मा सहित मार्केटिंग टीम ने क्षेत्रभर से आए कारीगरों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमिताभ घोशाल ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है, जिनकी कारीगरी देशभर के घरों और व्यवसायिक स्थलों की खूबसूरती और उपयोगिता बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि ‘टेसा-सलाम’ पहल का उद्देश्य कारीगरों को नई तकनीकों, आधुनिक डिज़ाइन ट्रेंड्स और उभरती उद्योग आवश्यकताओं से जोड़ना है, जिससे उनका कौशल और मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि ‘कोई नहीं ऐसा’ के ब्रांड दर्शन के तहत कंपनी कारीगरों को बेहतर जानकारी, प्रशिक्षण और तकनीकी समझ उपलब्ध कराने के लिए बीते एक दशक से लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इससे न सिर्फ ब्रांड और कारपेंटर्स के बीच तालमेल बढ़ा है, बल्कि लकड़ी पैनल उद्योग को भी नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल का वीडियो संदेश रहा। उन्होंने कारपेंटर्स को इंजीनियर्ड वुड इंडस्ट्री की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी कुशलता, रचनात्मकता और मेहनत ही उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

अजय अग्रवाल ने कहा कि ‘टेसा-सलाम’ सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि कारीगरों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है, जिसका उद्देश्य उनके महत्व को समाज और उद्योग दोनों में और अधिक दृढ़ता से स्थापित करना है।

कार्यक्रम के अंत में कारपेंटर्स को नवीन उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी ने कारीगरों के निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x