वाराणसी दिनांक 24 नवंबर 2025। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी ने आज प्रथम बार वाराणसी में आगमन किया। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र एवं उनकी कार्यकारिणी ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।डॉ. भूरिया सिंगरौली में चल रहे बासी-बरदहा जंगल की कटाई रोकने हेतु आदिवासी आंदोलनों में हिस्सा लेने सड़क मार्ग से वाराणसी होकर सिंगरौली पहुंचने वाले हैं। आदिवासी कांग्रेस के वाराणसी कार्यकर्ताओं ने लाठी में उनका जबरदस्त स्वागत किया, जबकि चंदौली और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने क्रमशः टेंगरा मोड़ और अदलहाट में स्वागत समारोह का आयोजन किया।सोनभद्र के हिंदुवारी में भी डॉ. भूरिया का भव्य स्वागत हुआ। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में उन्होंने प्रेस वार्ता कर बिल्ली मारकुंडी में हुई खनन दुर्घटना की कड़ी निंदा करते हुए कंपनी और सरकारी लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।सोनभद्र जिला आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह गोंड ने हाथीनाला पर डॉ. भूरिया का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव गोंड, अशोक गोंड, राजकुमार गोंड, श्याम आसरे, बृजेश कुमार, विप्लव चंद्र, सुभाष साह, चंद्र भुषण, रामचन्द्र, मुन्ना लाल, पारसनाथ, जितेन्द्र, आलोक, दिनेश, राम राज सिंह गोंड, देवेंद्र खरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आगमन आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो उनके संरक्षण और विकास की दिशा में निरंतर संघर्षरत है। डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आदिवासीयों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के प्रयास जारी रहेंगे।









