Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Share this post:

वाराणसी, 10 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनकी शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें और हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करें। सत्येन्द्र कुमार ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि यह सरकार की प्राथमिकता वाले विषय हैं। जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x