Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को मिला ‘काशी रत्न’ सम्मान

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को मिला ‘काशी रत्न’ सम्मान

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक सरोकारों, वरिष्ठ नागरिकों के हितों तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश शाखा-वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय को प्रतिष्ठित ‘काशी रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

इसी क्रम में संस्थान के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी डा० आनन्द पाल राय को भी उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए ‘काशी रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई देते हुए इसे वाराणसी के लिए गौरव का विषय बताया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेश्वर पाण्डेय लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनर्स एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं डा० आनन्द पाल राय भी सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में लगे पूरे संस्थान के समर्पण और कार्यों की पहचान है। वहीं डा० आनन्द पाल राय ने भी सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

संस्थान के सदस्यों के साथ जिला मंत्री जय राज बहादुर सिंह ने दोनों सम्मानित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x