Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति के दरबार में सजी काशी, पांच दिवसीय गणेश उत्सव शुरू

लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति के दरबार में सजी काशी, पांच दिवसीय गणेश उत्सव शुरू

Share this post:

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के 18वें पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव का सोमवार को ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में भव्य शुभारंभ हुआ। मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी की मराठी परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रमुख विद्वान खुंटे जी महाराज ने मराठी पद्धति से पूजन संपन्न कराया। समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी ने सपत्नीक भगवान श्रीगणेश का पूजन किया।

पूजन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सभी पदाधिकारियों ने आरती कर भगवान श्रीगणेश से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

समिति के संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे एवं कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य हैं और सभी का कल्याण करते हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीगणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सबकी रक्षा करते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

उत्सव के प्रथम दिन शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायक जय पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ भगवान श्रीगणेश के समक्ष भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण गणपति भक्ति से सराबोर हो गया।

समिति के अनुसार 15 सितंबर को सुबह महाआरती होगी। शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रात नौ बजे महाआरती होगी। पांच दिवसीय उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया। इस अवसर पर माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, आनंद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप, शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़, डॉ. कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x