Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लहरतारा में गैस रिसाव से धमाका, जर्जर मकान ढहा; दो की मौत, दो झुलसे

लहरतारा में गैस रिसाव से धमाका, जर्जर मकान ढहा; दो की मौत, दो झुलसे

Share this post:

वाराणसी, 24 मार्च। थाना मण्डुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से एक जर्जर मकान ढह गया, जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि लहरतारा में एक पुराना मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही थाना मण्डुवाडीह पुलिस, फील्ड यूनिट, बीडीडीएस टीम तथा वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मलबे से चारों घायलों—ओम कुमार चौधरी (30), प्रीति (28), अमन कुमार चौधरी (31) और गिरिजा देवी (60)—को बाहर निकालकर तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान ओम कुमार चौधरी और प्रीति ने दम तोड़ दिया। वहीं, अमन कुमार चौधरी और गिरिजा देवी का इलाज जारी है, दोनों को गंभीर झुलसन (बर्न इंजरी) हुई है।

प्रारंभिक जांच में बीडीडीएस और फील्ड यूनिट को मौके से दो गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं, जो मकान की मुखिया गिरिजा देवी के नाम पर पंजीकृत बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से विस्फोट हुआ, जिसकी तीव्रता से पहले से जर्जर मकान ढह गया।

पुलिस प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से जर्जर भवनों में रहने से बचने और गैस उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x