Follow us on

Home » राजनीति » रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

Share this post:

 

वाराणसी, रोहनिया।  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी, मोहन सराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा को समर्पित रहा। शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान को उन्होंने अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति अडिगता उनकी पहचान थी, जो आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का जीवन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और अधिकार पहुंचाने की सीख देता है।

जयंती समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पटेल, डॉ. महेंद्र पटेल, दिव्यांशु पटेल ‘दीपू’, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, राकेश यादव, डॉ. उमेश पटेल, सियाराम पटेल, रीना पटेल, अनीता पटेल, दीपक पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, गोविंद पटेल, आदर्श पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x