Follow us on

Home » क्राइम » रोहनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.6 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

रोहनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.6 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वरुणा जोन पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान रोहनिया पुलिस ने 3.596 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में लगातार चलाया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया की टीम सोमवार तड़के काशी विद्यापीठ कॉलेज रोड, गंगापुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। लगभग 5.40 बजे संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान अख्तर पुत्र जब्बार, निवासी वार्ड नंबर-03, गंगापुर (थाना रोहनिया, वाराणसी) के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 3.596 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना रोहनिया पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा संख्या 0357/2025 उत्तरदायी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह,उप निरीक्षक पवन कुमार,उप निरीक्षक देवी यादव,उप निरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार औरहेड कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x