Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Share this post:

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण किया और छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही एक हरित और स्वच्छ पृथ्वी का निर्माण संभव है।

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें प्रकृति बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश प्रमुख रूप से उभरा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल के नेतृत्व में नेहा कक्कड़, आकाश कनोडिया, अमित गुजराती, नंदिता गुजराती, विद्यालय परिवार से संजय नागर एवं प्रधानाचार्या मुक्ता पांडे उपस्थित रहीं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x