Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से संवर सकता है युवाओं का भविष्य : रनवीर सिंह

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से संवर सकता है युवाओं का भविष्य : रनवीर सिंह

Share this post:

6को

वाराणसी। रथयात्रा स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, लखनऊ की ओर से युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सेंटर हेड रनवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरमीडिएट के बाद छात्रों को ऐसे पाठ्यक्रमों का चयन करना चाहिए, जो उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि एयर होस्टेस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं और प्रशिक्षित युवाओं की लगातार मांग बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट अनुभवी एवं कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने करियर, प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका रनवीर सिंह ने विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शिवम शुक्ला, नेहा सिंह, स्वपना सिंह, सोनाली शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x