वाराणसी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित 7वीं राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार मुकाबले कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में अंश द्विवेदी, अर्पित यादव, आर.के., ओम सिंह एवं जान्हवी पांडे ने गोल्ड मेडल जीतकर शानदार सफलता प्राप्त की। वहीं श्रेयश, सत्यम राय एवं शिज पाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा श्रेयांश शर्मा, उत्कृष्ट मिश्रा एवं स्नेहा प्रजापति ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विशेष आकर्षण रहे खिलाड़ी प्रणव तिवारी, जिन्होंने वाई क्रू इवेंट में गोल्ड मेडल तथा माए माई इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर वाराणसी को गौरवान्वित किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जज एवं रेफरी की जिम्मेदारी वाराणसी के खिलाड़ी जय प्रकाश यादव तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ने निभाई। दोनों की निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट भूमिका की भी सराहना की गई।
प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड युथ मुएथाई चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो ग्रीस के ओलिंपिया शहर में आयोजित होगी।









