Follow us on

Home » ब रे का » राष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर चमकेगा बरेका, पहली बार वाराणसी में होगा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन टूर्नामेंट

राष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर चमकेगा बरेका, पहली बार वाराणसी में होगा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन टूर्नामेंट

Share this post:

वाराणसी। भारतीय रेल की प्रमुख उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) खेल क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। पहली बार बरेका के अत्याधुनिक गोल्फ कोर्स में प्रतिष्ठित डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 16 से 18 जून तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से बरेका को पेशेवर गोल्फ के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, वहीं वाराणसी भी देश के उभरते खेल केंद्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

उत्कृष्ट खेल सुविधाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और सुव्यवस्थित अवसंरचना के कारण बरेका गोल्फ कोर्स को इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चुना गया है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली और उभरते गोल्फ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत 13 जून को कोर्स की अंतिम साज-सज्जा और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। 14 जून को आयोजित होने वाले प्रो-एम (Pro-Am) इवेंट में बरेका के गोल्फरों और पेशेवर खिलाड़ियों की संयुक्त टीमें 9-होल मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी। इसी दिन सायंकाल पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा। 15 जून को खिलाड़ियों के लिए अभ्यास राउंड रखा गया है, जबकि 16 से 18 जून तक मुख्य प्रतियोगिता खेली जाएगी। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x