Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रामघाट गुरुकुल में वैदिक परंपरा का भव्य अनुष्ठान, 20 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

रामघाट गुरुकुल में वैदिक परंपरा का भव्य अनुष्ठान, 20 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

Share this post:

 

वाराणसी। रामघाट स्थित श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री चंद्रशेखर गुरुकुलम पाठशाला में सोमवार को 20 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अनंत श्री विभूषित ज्योतिषपीठाधीश्वर जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।

महाराज के आगमन पर रामघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और हर कोई उनका आशीर्वाद पाने को उत्सुक दिखा।

इस अवसर पर महाराज ने बटुकों के अनुशासन और अध्ययन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यही बालक भविष्य में सनातन परंपराओं के संवाहक बनेंगे। गुरुकुलम को उन्होंने बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का सशक्त केंद्र बताया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ट्रस्ट प्रमुख भूनाथा रघुराम शर्मा ने महाराज का स्वागत किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x