Follow us on

Home » क्राइम » रानी घाट पर जुआ फ़ड़ का भंडाफोड़, आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ जुआड़ी गिरफ्तार, ₹41 हजार नकद व ताश की गड्डी बरामद

रानी घाट पर जुआ फ़ड़ का भंडाफोड़, आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ जुआड़ी गिरफ्तार, ₹41 हजार नकद व ताश की गड्डी बरामद

Share this post:

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी घाट पर लंबे समय से चल रहे अवैध जुआ फ़ड़ पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाने को सूचना मिली थी कि रानी घाट पर कुछ लोगों की मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी की रणनीति बनाई।

टीम ने घेराबंदी कर दबोचा जुआ फ़ड़

शुक्रवार रात इंस्पेक्टर विमल मिश्रा के निर्देशन में लाट भैरव चौकी प्रभारी बलराम यादव, मच्छोदरी चौकी प्रभारी विद्यापति त्रिपाठी, आदमपुर चौकी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों की टीम रानी घाट पहुँची। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे करीब एक दर्जन लोगों को दबोचा, जिनमें से नौ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

नकदी व ताश के पत्ते जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में प्रयुक्त ₹41,000 नकद तथा ताश के 52 पत्ते बरामद किए। बरामद सामान को जब्त कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाया गया, जहाँ उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जुआ नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि जुआ संचालन से जुड़े अन्य लोगों, आयोजकों और फंडिंग स्रोतों का भी पता लगाया जा सके। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में संतोष देखा गया। लोगों ने आदमपुर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x