Follow us on

Home » प्रशासनिक » राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विजय बाबा बने जिलाध्यक्ष, विजय यादव को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विजय बाबा बने जिलाध्यक्ष, विजय यादव को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद वाराणसी की द्विवार्षिक बैठक एवं चुनाव शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित संघ भवन परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कमला सिंह पटेल एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष सूफिया बानो (आजमगढ़) की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

विजय कुमार बाबा – जिलाध्यक्ष

बृजेश कुमार – कार्यवाहक अध्यक्ष

शिवकुमार राम – जिला उपाध्यक्ष

विजय यादव – जिला मंत्री

संदीप कुमार – कोषाध्यक्ष

विनोद कुमार सिंह – जिला ऑडिटर

बैठक में त्रिवेणी प्रसाद (प्रान्तीय संरक्षक), अशोक कुमार सिंह (प्रान्तीय अध्यक्ष), कमला सिंह पटेल (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष), सूफिया बानो (प्रान्तीय उपाध्यक्ष), गुनई राम प्रजापति (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, वन विभाग), द्वारिका प्रसाद (जिलाध्यक्ष, चंदौली) सहित विजय कुमार कन्नौजिया, संदीप कुमार, रामकुमार समेत अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर महासंघ को इसकी सूचना दी जाए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x