Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राजेश कुमार गौतम आईएजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर

राजेश कुमार गौतम आईएजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर

Share this post:

 

 

वाराणसी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास ने वरिष्ठ पत्रकार एवं आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व निदेशक/कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार गौतम को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास तथा वाराणसी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें परिचय पत्र सौंपा। राजेश कुमार गौतम न केवल आकाशवाणी में अपनी सेवाओं से अलग पहचान रखते हैं, बल्कि संगीत के क्षेत्र में भी बांसुरी वादन के लिए विख्यात हैं। पत्रकारिता, संचार और कला के क्षेत्र में उनके दीर्घ योगदान को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। आईएजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, जियाउद्दीन फारूकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, मंत्री ई. राम नरेश, आनंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मुशीरुल हसन सिद्दीकी, प्रदेश महामंत्री सुभाष चंद्र, जफरुद्दीन फारूकी, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री राजू वर्मा तथा जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x