Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राजातालाब में भीषण अग्निकांड: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान व कोल्ड ड्रिंक गोदाम खाक, लाखों का नुकसान

राजातालाब में भीषण अग्निकांड: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान व कोल्ड ड्रिंक गोदाम खाक, लाखों का नुकसान

Share this post:

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के जख्खिनी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान और कोल्ड ड्रिंक गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुबह करीब 10:30 बजे “कोलकाता फैशन” नामक कपड़ा दुकान तथा बाबू केसरी व संदीप केसरी के कोल्ड ड्रिंक गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x