Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » राघव प्रिया ने सुनाया श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा कथा

राघव प्रिया ने सुनाया श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा कथा

Share this post:

 

नौगढ़ (चंदौली)। नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा वाचिका राघव प्रिया जी ने भगवान श्रीराम की लंका विजय, अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा में सराबोर रहे। भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा।

कथा वाचिका ने बताया कि चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण होने के बाद भरत जी भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की प्रतीक्षा कर रहे थे। निर्धारित समय पर प्रभु के नहीं पहुंचने से भरत जी व्याकुल हो उठे और उनके वियोग में प्राण त्यागने का संकल्प लेने लगे। इसी बीच हनुमान जी ने पहुंचकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का शुभ समाचार सुनाया। यह संदेश मिलते ही अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और पूरी अयोध्या मंगल गीतों से गूंज उठी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल