Follow us on

Home » खेल » यूपीएससी ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का शुभारंभ, 125 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

यूपीएससी ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का शुभारंभ, 125 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Share this post:

वाराणसी। सीएट कॉलेज गहनी, आयर के खेल मैदान पर रविवार प्रातः सातवीं यूपीएससी ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर यूपीएससी एवं सीएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन कुल 125 फुटबॉल खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को जर्सी, हाफ पैंट एवं मोजे वितरित किए गए।

शिविर का उद्घाटन प्रशांति सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल कौशल निखारने, अनुशासन बनाए रखने तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

यूपीएससी के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह ने शिविर में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह ने अपनी टीम — यासिर, सचिन, अजीज, सज्जन एवं आकाश — के साथ खिलाड़ियों को पहले दिन पासिंग एवं पोजीशन इंटरचेंज की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में एडीएम प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह का स्वागत सीएट कॉलेज के उप प्रबंधक नवीन कुमार सिंह ने किया। एडीएम प्रोटोकॉल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर, साई कोचिंग के नन्हे सिंह, डिप्टी डायरेक्टर विकास कुमार सिंह, माय भारत के निलेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह एवं अनुराग सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x