Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर किशोर सेठ ने दी बधाई

मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर किशोर सेठ ने दी बधाई

Share this post:

वाराणसी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी एवं स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक कदमों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के कारण देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की जनता के प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है।

किशोर सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए 10 जून 2026 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर बने रहना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो जनविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में देश विश्व समुदाय में एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

अंत में किशोर सेठ ने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करता रहे तथा विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x